November 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, संदिग्ध युवक हिरासत में लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी गईं दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं खाद एवं औषधि प्रशासन 15 दिवसिय विशेष अभियान कल से, 16 से 30 नवंबर तक चलेगा 15 दिवसीय विशेष अभियान – “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” जनजाति गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए पीएम मोदी का आभार इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

तालाब में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बालोद। जिले के राजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसुमकसा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने स्थानीय तालाब में एक युवक की लाश तैरते हुए देखी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चिपरा निवासी 28 वर्षीय चंद्रप्रकाश ठाकुर के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए तालाब की ओर गए, तब उनकी नजर पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना राजहरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने जब शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, तो मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश ठाकुर, निवासी ग्राम चिपरा के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक तालाब तक कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई।
राजहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?