November 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा और जान से मारने की दी धमकी एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रपुर से किरोड़ीमलनगर पहुंचा था आरोपी, गोरखा रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, बेसिक पुलिसिंग के तहत नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की सघन जांच और विजिबल पुलिसिंग पर जोर

रायगढ़ । पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में आज नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के प्रारंभ में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया, पश्चात क्राइम मीटिंग प्रारंभ हुई।
एसएसपी श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त कर बताया कि फरवरी माह से प्रत्येक माह निर्धारित एजेंडा अनुसार नियमित क्राइम मीटिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने गत वर्ष एवं उससे पूर्व के लंबित अपराधों और शिकायतों को लक्ष्य में लेकर समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौ-तस्करी, अवैध शराब, अवैध कारोबार, गांजा तस्करी, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं सामान्य किस्म के मारपीट जुआ, सट्टा आबकारी के मामलों का समयबद्ध गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय से प्राप्त निर्देशों एवं वरिष्ठ कार्योलयों से प्राप्त पत्र का समयसीमा में पालन सुनिश्चित करने कहा गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को केवल अपराध निराकरण की मंशा नहीं बल्कि अपराधियों को सजा दिलाने की सोच के साथ मजबूत विवेचना करने पर जोर दिया जाना बताये। विवेचना स्तर में सुधार हेतु नगर पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक को विवेचकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने तथा विवेचकों का अलग व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर विवेचना संबंधी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।
जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए रक्षित निरीक्षक को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने कहा गया। साथ ही आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा सेल के गठन एवं आवश्यक तैयारियों के दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी श्री सिंह ने बेसिक पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की अधिक से अधिक जांच, निगरानी गुंडा एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने, उनके आय स्रोतों की जानकारी लेकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा विजिबल पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। टेक्नोलॉजी को भविष्य की पुलिसिंग का अहम हिस्सा बताते हुए सीसीटीएनएस एवं सभी विभागीय पोर्टलों को अद्यतन रखने कहा गया। पुलिस के अच्छे कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया एवं सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर भी बल दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के साथ नियमित मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही- ओव्हर स्पीड एवं नशे में वाहन चलाने तथा मालवाहकों पर सवारी बैठाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
एसएसपी ने सख्त शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में शामिल करने तथा अवैध जुआ एवं शराब पर प्रभावी अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से पुलिस का व्यवहार सौम्य होना चाहिए, वहीं आपराधिक तत्वों पर पुलिस का खौफ साफ नजर आना चाहिए। सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनहित के कार्यों में सहभागिता बढ़ाने एवं जागरूकता कार्यक्रम वृहद स्तर पर चलाने के निर्देश भी दिए गए।
उक्त अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, श्रीमती साधना सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?