November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, मिठाई और नमकीन के छह सैंपल जांच के लिए भेजे, पुसौर के मेघा और आयुष रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, साफ-सफाई में मिली कमी; सुधार के दिए निर्देश ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार, चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों से 24,800 नकद की बरामद बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

दृष्टि अभियान के तहत बच्चों की आंखों की सेहत सुधार रहा जिंदल फाउंडेशन, शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की आंखों की जांच के लिए विशेष अभियान

— आवश्यकतानुसार निशुल्क चश्मे भी कराए जा रहे हैं उपलब्ध
— जिला प्रशासन के सामंजस्य एवं मार्गदर्शन में चलाया जा रहा अभियान

रायगढ़: जिंदल फाउंडेशन ने जिला प्रशासन रायगढ़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की आंखों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘दृष्टि अभियान’ के तहत आसपास के गांवों के शासकीय विद्यालयों में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में किरोड़ीमल नगर स्थित शासकीय विद्यालय में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जांच के उपरांत जिन बच्चों को चिकित्सकों ने चश्मा लगाने की सलाह दी, उन्हें जिंदल फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।

आज के डिजिटल युग में बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण कम उम्र में ही बच्चों की आंखों की कमजोरी एक आम समस्या बनती जा रही है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच के अभाव में यह परेशानी और गंभीर हो जाती है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए जिंदल फाउंडेशन ने जिला प्रशासन रायगढ़ के मार्गदर्शन में बच्चों की आंखों की जांच और उपचार हेतु “दृष्टि अभियान” की शुरुआत की है। अभियान के अंतर्गत जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र के आसपास स्थित 62 शासकीय विद्यालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों की आंखों की जांच की जा रही है। जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई जा रही है, उन्हें निःशुल्क चश्मे भी जिंदल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मंगलवार को अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने किया। इस अवसर पर श्री बंद्योपाध्याय ने बताया कि कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी ने बच्चों में बढ़ती आंखों की समस्या के निदान की दिशा में पहल की थी। इस विषय पर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा दृष्टि अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि अब तक तकरीबन 1500 बच्चों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 300 से अधिक बच्चों को आवश्यकता अनुसार चश्मा भी प्रदान किया गया है। अभियान लगातार जारी है और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को लाभांन्वित करना है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान किरोड़ीमल नगर के वरिष्ठ नागरिक विजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा, विकास शर्मा, मनीष शर्मा, राजकिशोर सिंह, मोहम्मद इकबाल, शाला की प्राचार्य श्रीमती एम केरकेट्टा, जिंदल स्टील के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, एचआर प्रमुख प्रवीण जॉर्ज, सीएसआर प्रमुख अपूर्व चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक—शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जिंदल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। ओ.पी. जिंदल छात्रवृत्ति, सावित्री देवी जिंदल छात्रवृत्ति और यशस्वी योजना जैसी पहलें पहले से ही विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी श्रृंखला में दृष्टि अभियान बच्चों की आंखों की सेहत सुधारने की दिशा में फाउंडेशन की एक और सार्थक पहल है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा गांव–गांव में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिनमें फोर्टिस–ओ.पी. जिंदल अस्पताल के चिकित्सक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित कर रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा

बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?