November 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, संदिग्ध युवक हिरासत में लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी गईं दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं खाद एवं औषधि प्रशासन 15 दिवसिय विशेष अभियान कल से, 16 से 30 नवंबर तक चलेगा 15 दिवसीय विशेष अभियान – “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” जनजाति गौरव दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय पहचान देने के लिए पीएम मोदी का आभार इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

धान खरीदी को लेकर कलेक्टर का एक्शन, औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ी धान खरीदी की अनियमितता, समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने और FIR के निर्देश

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह ने आज प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच, विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ता विहीन धान की खरीदी तथा तौलाई में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य सामने आए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, खाद्य अधिकारी अजय यादव एवं जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?