November 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन ढाबे सील, आमंत्रण ढाबे में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और आटा मिला रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा, थाना , चौकी खरसिया एवं पुलिस लाइन के बल के साथ रॉक गार्डन बोतल्दा का किये औचक निरीक्षण धान खरीदी की समस्याओं पर भीम आर्मी ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रायगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के घरों व उद्योगों में आयकर टीम की जांच शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

छात्र उत्तम गुप्ता की संदिग्ध मौत पर बढ़ी जांच की मांग, IG को ज्ञापन सौंपेगा परिवार, मोबाइल-लैपटॉप गायब, सुसाइड नोट की लिखावट पर भी सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घरघोड़ा। बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उत्तम कुमार गुप्ता की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शुरुआती जांच में पुलिस ने जहर सेवन से मौत की आशंका जताई थी, लेकिन मृतक के परिजन और मित्र इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। इस संबंध में परिवार जल्द ही बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक (IG) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहा है।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों पर उठाए सवाल
परिजनों का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। उनके मुताबिक, उत्तम का मोबाइल फोन और लैपटॉप गायब होना संदेह पैदा करता है। वहीं, शव के पास युवती की सैंडिल और एक स्कार्फ मिलने की बात भी सामने आई है। परिवार का मानना है कि इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच होनी चाहिए।
सबसे अहम सवाल कथित सुसाइड नोट को लेकर उठाया जा रहा है। परिजनों ने इसकी लिखावट पर संदेह जताते हुए दावा किया है कि नोट की हैंडराइटिंग उत्तम की नहीं है। ऐसे में वे इसकी विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

IG से इन बिंदुओं पर जांच की मांग
परिवार और उत्तम के शुभचिंतकों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही IG को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) या वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराने की मांग करेगा। इसके अलावा गायब मोबाइल और लैपटॉप की तलाश, मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और आखिरी लोकेशन की जांच कराने की मांग भी रखी जाएगी।
परिजन दयालबंद से लालखदान के संत नगर तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि उत्तम घटनास्थल तक कैसे और किन लोगों के साथ पहुंचा था। साथ ही कथित सुसाइड नोट का उत्तम की पुरानी लिखावट से मिलान कराने और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रहेगी।
परिजनों का कहना है कि उत्तम की मौत से जुड़े सभी संदिग्ध पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जब तक मौत की असल वजह सामने नहीं आती, वे न्याय की मांग जारी रखेंगे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, 200 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, कौशल विकास योजना के तहत 90 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण, प्लास्टिक प्रोसेसिंग से लेकर इंजेक्शन मोल्डिंग तक सिखाई जाएंगी तकनीकें

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?