पुणे। आज पुणे में एक बेहद खास और प्रेरणादायक मुलाकात हुई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, देश के जाने-माने IPO मेंटर एवं विश्व प्रसिद्ध बिजनेस कोच श्री सुरेश मनशारामानी जी से आत्मीय मुलाकात की और इस दौरान विकसित भारत के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।
यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि यह भारत के भविष्य, युवाओं के सपनों, उद्यमिता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली एक गहन वैचारिक बैठक थी।
विकसित भारत 2047 पर हुई गहन चर्चा
मुलाकात का सबसे प्रमुख विषय था – विकसित भारत 2047।
श्री मनशारामानी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी पूरा होगा, जब हर जिले, हर शहर, हर गांव से नए उद्यमी निकलेंगे।
श्री अमित चिमनानी जी ने कहा कि भाजपा का संकल्प है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। विकसित भारत का सपना युवाओं, उद्यमियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ही पूरा होगा।
श्री मनशारामानी जी ने कहा –
भारत के पास दुनिया का सबसे युवा टैलेंट है। हमारे पास मेहनत है, जुनून है, आइडिया है। बस जरूरत है सही दिशा, सही सिस्टम और सही मेंटरशिप की। अगर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के युवा ठान लें, तो वे भी ग्लोबल बिजनेस खड़ा कर सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, स्टील, पावर, कृषि, वनोपज, हैंडीक्राफ्ट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अगर यहां के उद्यमियों को सही मेंटरशिप मिले, तो यहां से भी कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती हैं और हजारों लोगों को रोजगार दे सकती हैं।
श्री अमित चिमनानी जी ने कहा कि इस तरह के संवाद से छत्तीसगढ़ के युवाओं को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में उद्यमिता की नई क्रांति आएगी।











