November 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा और जान से मारने की दी धमकी एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रपुर से किरोड़ीमलनगर पहुंचा था आरोपी, गोरखा रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई, बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

रायगढ़ । मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी लक्ष्मी नारायण साहू (44 वर्ष), निवासी रायगढ़ रोड, एमजी कॉलेज के सामने खरसिया ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के सामने सब्जी दुकान लगाता है। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 UC 5424 घर के सामने खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 553/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घघरा के जितेश और आदित्य चौबे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 UC 5424 बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में (1) जितेश कुमार उर्फ गीतेश निषाद (22 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार निषाद एवं (2) आदित्य चौबे (21 वर्ष), पिता रोशन चौबे, दोनों निवासी ग्राम घघरा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?