November 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बाद में शादी से मुकरा और जान से मारने की दी धमकी एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चंद्रपुर से किरोड़ीमलनगर पहुंचा था आरोपी, गोरखा रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दी दबिश देकर फरार आरोपी को पकड़ा

रायगढ़ । शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज मुखबिर से सूचना मिलने पर महिला थाना की टीम ने थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, 03 नवंबर को 33 वर्षीय स्थानीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान निवासी ग्राम भाठनपाली के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी जान-पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वर्तमान में महिला चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपी का आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 04 दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसे अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद भी समय-समय पर शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि दिनांक 18 जनवरी 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सतत पर्यवेक्षण में महिला थाना और जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर सक्रिय कर रखे थे। आज आरोपी के ग्राम भाठनपाली में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान पिता दिनदयाल प्रधान उम्र 33 साल निवासी भाठनपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?