November 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान बुजुर्गों का आशीर्वाद और मूकबधिर बच्चों की मुस्कान के बीच मना युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन, समर्थकों में भारी उत्साह किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार, मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दी दबिश देकर फरार आरोपी को पकड़ा

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजा तस्करी में संलिप्त 4 युवकों एवं एक अपचारी बालक सहित कुल 5 लोगों को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के बनाये गये हैं, दोनों कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 25.175 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 92 हजार रुपये है, तथा तीन मोबाइल फोन कीमत करीब 90 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 5 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे और यहां से पुणे (महाराष्ट्र) जाने की तैयारी में थे। रास्ते के खर्च की व्यवस्था करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पहली कार्रवाई में 20.434 किलो गांजा बरामद
20 नवंबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर तीन व्यक्ति बैग एवं ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) अमोल बबन धोत्रे (29 वर्ष), निवासी वरवंड गोपीनाथ नगर, जिला पुणे, (2) सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18 वर्ष), निवासी सिंहमड रोड, किरकटवाड़ी, जिला पुणे तथा (3) शुभम नंदू गुंजाल (23 वर्ष), निवासी जुनादत्तावाड़ी रोड, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 4 लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन 80 हजार रूपये (आईफोन, रेडमी एवं ओप्पो) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संबलपुर से गांजा लेकर ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और पुणे वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे।

दूसरी कार्रवाई में 4.741 किलो गांजा के साथ दो पकड़े गए
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम इम्तियाज रफिक ईनामदार (21 वर्ष), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया, जबकि दूसरा 16 वर्ष 2 माह का अपचारी बालक निकला। तलाशी के दौरान इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 92 हजार रुपये तथा एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन, कीमत करीब 10 हजार रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ओडिशा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए पुणे ले जा रहे थे। संबलपुर से ट्रेन द्वारा रायगढ़ पहुंचने के बाद पुणे जाने के लिए अन्य साधन की व्यवस्था करने हेतु स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांजे के क्रय-विक्रय के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।
दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने कुल चार वयस्क आरोपियों एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 582/2026 एवं 583/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। प्रकरणों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त

रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान

पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार, मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?