रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में दिवाली मिलन – भक्ति समन्वय का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर सीए ब्रांच (CIRC of ICAI) एवं इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक The Vaahe Banquet & Convention, रायपुर में किया गया, जहां भजन, संगीत और दिवाली मिलन की त्रिवेणी बह रही थी।
भजन जैमिंग बनी आकर्षण का केंद्र:
कार्यक्रम की थीम थी — “Bhajan Jamming is Pure Therapy”। मंच पर कलाकारों ने हारमोनियम, तबला, गिटार और की-बोर्ड के साथ एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत किए। जैसे ही भजन शुरू हुए, पूरा हॉल भक्ति में डूब गया। सीए सदस्यों, अधिवक्ताओं और उनके परिवारजनों ने तालियां बजाकर, झूमकर और गाकर इस शाम को यादगार बना दिया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भजन संध्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई सदस्य मंच पर जाकर भजन गाते भी नजर आए।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी की विशेष उपस्थिति:
इस गरिमामय आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि —
“दिवाली सिर्फ दीयों का त्योहार नहीं है, ये दिलों को जोड़ने का त्योहार है। CA और अधिवक्ता समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर भक्ति और संस्कृति के लिए एक मंच पर आए हैं, ये सच में सराहनीय है। भजन की यह शाम मन को शांति देती है।”
श्री चिमनानी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रोफेशनल रिश्तों को पारिवारिक रिश्तों में बदल देते हैं।
सामाजिक समरसता का संदेश:
कार्यक्रम में सीए ब्रांच के पदाधिकारियों, इनकम टैक्स बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, युवा सीए और महिला सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी, मिठाइयां बांटी और आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ मिलन नहीं, बल्कि प्रोफेशनल्स के बीच आपसी सहयोग, सांस्कृतिक जुड़ाव और मानसिक शांति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ…










