November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर प्रथम बैठक संपन्न दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से मिठाई-नमकीन के 6 सैंपल जांच के लिए भेजे, सफाई में मिली कमी, संचालकों को सुधार के निर्देश; रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रायपुर में भक्ति, संगीत और मिलन की शाम — दिवाली मिलन – भक्ति समन्वय में झूमे CA और अधिवक्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी भी हुए शामिल राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र , छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

रायगढ़। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को विभागीय टीम ने शहर के सत्तीगुड़ी चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स में दबिश देकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

जानकारी के अनुसार, त्योहार के दौरान मिठाइयों और नमकीन की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने बीकानेर स्वीट्स में उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की और गुणवत्ता परीक्षण के लिए दो खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। वहीं, प्रतिष्ठान में कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थों में किसी तरह की मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल एवं नेमीचंद पटेल मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक यह अभियान जारी रहेगा, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?