November 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, 2 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप और टैबलेट जब्त; संचालक जेल दाखिल 530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड, घरघोड़ा न्यायालय का बड़ा फैसला, छाल पुलिस की प्रभावी विवेचना और ठोस साक्ष्यों से आरोपी दोषसिद्ध तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान 27 दिसंबर को होगा यादव समाज का भव्य मड़ाई महोत्सव, आशीष यादव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत,

पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार, मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त

रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का डीजल खरीदने वाले ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 लीटर चोरी का डीजल, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये है, तथा चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा जाइलो कार क्रमांक OD 05 AL 7035, कीमत करीब 3 लाख रुपये, जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को प्रार्थी शशिकांत उपाध्याय (38 वर्ष) ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रक चलाने का काम करता है। दिनांक 17 नवंबर की रात वह ट्रक क्रमांक CG 15 EB 8542 लेकर पूंजीपथरा आया था और सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया था। उसके आसपास अन्य ट्रक भी खड़े थे। अगले दिन 18 नवंबर की सुबह उठकर देखा तो उसके ट्रक की डीजल टंकी टूटी हुई थी और डीजल गायब था। आसपास खड़े चार अन्य ट्रकों की डीजल टंकियां भी तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा मं अपराध क्रमांक 307/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के हमराह पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सूरज यादव (23 वर्ष), निवासी ग्राम सराईटोला, थाना बागबहार, जिला जशपुर, हाल मुकाम दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से रायगढ़ में छोटी गाड़ी चलाने का काम करता है और उसने पुरानी महिंद्रा जाइलो कार खरीदी है। पैसों की आवश्यकता होने पर उसने 17 नवंबर की रात अपनी जाइलो कार से सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों की रेकी की और पांच ट्रकों की डीजल टंकियां तोड़कर डीजल अपने साथ रखे खाली ड्रमों में भर लिया। चोरी किए गए डीजल में से कुछ ट्रक चालकों को बेचा तथा कुछ डीजल संबलपुरी स्थित पूजा ढाबा के संचालक मुकेश मखीजा को बेच दिया। शेष डीजल अपने पास छिपाकर रखा था।

आरोपी से मिली जानकारी पर पुलिस ने पूजा ढाबा में दबिश दी और ढाबा संचालक मुकेश कुमार मखीजा (44 वर्ष), निवासी बोईरदादर रायगढ़ से पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी का डीजल खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 लीटर तथा मुख्य आरोपी सूरज यादव के कब्जे से 50 लीटर डीजल बरामद किया। इस प्रकार कुल 80 लीटर डीजल, कीमत करीब 8 हजार रुपये और चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा जाइलो कार, कीमत करीब 3 लाख रुपये, जब्त की गई। चोरी का डीजल खरीदने के साक्ष्य मिलने पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार नगर पंचायत चुनाव में जूदेव परिवार की दस्तक, जय जूदेव के नारों से गूंजा दीवाली मिलन समारोह, दो दिवसीय आयोजन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा,पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने तमनार में रात्रि विश्राम कर घर-घर पहुंच बनाई,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के भावुक संबोधन ने छुआ महिलाओं का दिल

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालान

शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में कापू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, अब भूमि विक्रेता भी गिरफ्तार, शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज कराकर बेचने का मामला, पटवारी और साक्षी के बाद भूमि विक्रेता उजीतराम पकड़ाया

कांग्रेस प्रवेश के बाद रामचंद्र शर्मा ने भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत सत्यनारायण शर्मा से लिया आशीर्वाद, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

एनएच-49 के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश, पनीर-चावल और सब्जी के सैंपल जांच के लिए भेजे, न्यू वेलकम ढाबा समेत तीन प्रतिष्ठानों में मिली कमियां, पानी की गुणवत्ता और तेल के बार-बार उपयोग पर सुधार के नोटिस

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?