November 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की पुणे में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित IPO मेंटर एवं विश्व प्रसिद्ध बिजनेस कोच श्री सुरेश मनशारामानी जी से ऐतिहासिक मुलाकात, विकसित भारत के कई पहलुओं पर हुई सार्थक चर्चा पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान बुजुर्गों का आशीर्वाद और मूकबधिर बच्चों की मुस्कान के बीच मना युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन, समर्थकों में भारी उत्साह किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की पुणे में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित IPO मेंटर एवं विश्व प्रसिद्ध बिजनेस कोच श्री सुरेश मनशारामानी जी से ऐतिहासिक मुलाकात, विकसित भारत के कई पहलुओं पर हुई सार्थक चर्चा पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान बुजुर्गों का आशीर्वाद और मूकबधिर बच्चों की मुस्कान के बीच मना युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन, समर्थकों में भारी उत्साह किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

रायगढ़ । आज पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण, अपराध नियंत्रण, ऑपरेशनल गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
एसएसपी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, दीपावली सहित विभिन्न तीज-त्यौहारों को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के बाद अब वर्षांत को देखते हुए पुलिसिंग के लंबित कार्यों पर विशेष ध्यान देना है। सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यो को और गति देनी है । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अगले एक माह के भीतर लंबित अपराधों की पेंडेंसी कम करने और थानों में 5 प्रतिशत से अधिक पेंडेंसी नहीं रखने का लक्ष्य दिया। इसके लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले में लंबित अपराधों का आंकड़ा कम किया जा सके।
बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के तहत दर्ज अपराधों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने अपराधों का 60 एवं 90 दिवस की निर्धारित अवधि में प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विवेचना पूर्ण होने के बाद चालान तैयार होने के बावजूद न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए गए प्रकरणों में समन्वय स्थापित कर शीघ्र चालान पेश करने तथा प्रत्येक प्रकरण की विवेचना पूर्ण होने पर सीसीटीएनएस पोर्टल में आवश्यक प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा। लंबित मर्ग के मामलों का भी तीन माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थानावार लंबित एवं अनसुलझे अपराधों की समीक्षा कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ठंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने रात्रि गश्त होगी मजबूत
एसएसपी ने कहा कि ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आसपास के जिलों में बाहरी गिरोहों की आवाजाही की जानकारी को देखते हुए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। वहीं जिले के पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों एवं पिकनिक स्पॉट पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें।

सभी ऑपरेशनों की थानावार समीक्षा, बदमाशों पर होगी प्रभावी कार्रवाई
बैठक में जिले में संचालित ऑपरेशन आघात, ऑपरेशन अंकुश, ऑपरेशन प्रहार, अभियान संवेदना एवं ऑपरेशन शंखनाद की प्रगति की थानावार समीक्षा की गई तथा थाना प्रभारियों से उनकी कार्ययोजना और कार्रवाई की जानकारी ली गई। पिछले वर्ष की तुलना में आबकारी एक्ट, जुआ एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आंकड़ों को संतोषजनक बताते हुए एसएसपी ने आगामी एक माह में इन कार्रवाइयों को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध गुंडा एवं निगरानी बदमाश की फाइल तैयार कर प्रस्ताव भेजने तथा जिला बदर के लिए तैयार प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर वर्षांत तक और अधिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। सट्टा खाईवालों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ उनकी अवैध संपत्ति जब्ती पर नवीन कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की तैयारी करने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों की विशेष समीक्षा कर उनके निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने को कहा गया।

लंबित गुम इंसानों की दस्तयाबी और शिकायतों के निराकरण पर जोर
एसएसपी ने लंबित गुम बालक-बालिकाओं एवं गुम इंसानों के मामलों की समीक्षा करते हुए उनकी दस्तयाबी के लिए नए सिरे से प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके लिए गुमशुदा व्यक्तियों के रिश्तेदारों, पंच-सरपंच, सहेलियों एवं परिचितों से पूछताछ करने तथा मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग कर पतासाजी करने को कहा गया। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनका निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

तकनीक आधारित पुलिसिंग और सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस
समीक्षा बैठक के दूसरे चरण में पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारियों की बैठक लेकर आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसएसपी ने विधानसभा से संबंधित जानकारी सर्व प्राथमिकता के आधार पर स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं सही तरीके से भेजने के निर्देश दिए। आरोपियों की पतासाजी के लिए तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए NETGRID सॉफ्टवेयर का अधिकाधिक उपयोग करने तथा फरार आरोपियों, वारंटियों एवं गुम इंसानों का डाटा अपलोड करने को कहा गया। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक अपराध में ई-साक्ष्य तैयार करने के निर्देश दिए गए।

किराएदारों का सत्यापन और अवैध प्रवासियों पर विशेष निगरानी के निर्देश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रहने वाले किराएदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने तथा मकान मालिकों को किराएदारों की संपूर्ण जानकारी सिटीजन पोटर्ल में सबमिट कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध रूप से निवासरत लोगों की पहचान सुनिश्चित करने, अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पतासाजी एवं जांच करने तथा बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए होटल, लॉज एवं अन्य अस्थायी निवास स्थलों पर भी नियमित जांच और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रतिदिन अभियान चलाकर तेज रफ्तार वाहनों की जांच करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एडिशनल एसपी यातायात श्री पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, श्री सिद्धांत तिवारी, श्री सतीश भार्गव, श्री उत्तम प्रताप सिंह, श्री शिखर मरावी, श्री रोहित शुक्ला, श्री सुशांतो बनर्जी, एफएसएल अधिकारी, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक, वर्षांत से पहले थानों की पेंडेंसी 5% से कम करने का लक्ष्य, एक माह में धिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण पर जोर

प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने की पुणे में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित IPO मेंटर एवं विश्व प्रसिद्ध बिजनेस कोच श्री सुरेश मनशारामानी जी से ऐतिहासिक मुलाकात, विकसित भारत के कई पहलुओं पर हुई सार्थक चर्चा

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त

रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान

पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार, मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?