November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, मिठाई और नमकीन के छह सैंपल जांच के लिए भेजे, पुसौर के मेघा और आयुष रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, साफ-सफाई में मिली कमी; सुधार के दिए निर्देश ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार, चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों से 24,800 नकद की बरामद बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार; गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

रायगढ़ में तेज रफ्तार यात्री बस के अलावा पिकअप पलटी, एक दर्जन से अधिक लोगों को आई चोट, अस्पताल में उपचार जारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलट जाने की घटना में आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की रिपोर्ट के बाद पुलिस बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के केवड़ाबाडी बस स्टैण्ड से कल शाम 5 बजे झारखण्ड जाने वाली बदन बस क्रमांक सीजी 13 एई 5720 यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिये निकली थी। बताया जा रहा है कि यह यात्री बस रायगढ़ से झारखण्ड की तरफ जा रही थी और रात करीब 8 बजे जब गेरसा एवं आमापाली के पास के बीच पुलिया के पास पहुंची ही थी कि बस चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस सड़क किनारे उतरकर एक पेड से टकराकर पलट गई। बस में सवार राहुल कुमार चंद्रवंशी 22 साल, ने बताया कि वह खरसिया क्षेत्र में स्थित एक प्लांट में काम करता है और कल अपने साथियों चितरंजन कुमार चंद्रवंशी, मनीष कुमार चंद्रवंशी विपिन कुमार चंद्रवंशी , अतीश कुमार चंद्रवशी, प्रेमशंकर कुमार चंद्रवंशी एवं रंजीत चंद्रवंशी के साथ अपने घर कुशा नारायणपुर, झारखण्ड जाने वाली बदन बस में सवार होकर निकले थे और इस दौरान में करीब 50 यात्री सवार थे।
राहुल कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि रात करीब 8 बजे के आसपास यह घटना घटित हो गई जिसमें बस मे बैठे विपिन कुमार चंद्रवंशी के दाहिना पैर, पीठ मे, अतीश कुमार चंद्रवंशी को बांये कंधा में, रंजीत कुमार राम को दाहिने हाथ, माथा में तथा बस में बैठे 7 से 8 लोगो को भी चोटें आयी है। इस घटना के बाद डायल 112 को घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद घायल को उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बहरहाल घायलों की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस बस चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार पिकअप
इसी तरह की एक अन्य घटना में जगरनाथ पैकरा निवासी खुंटापानी ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि खुंटापानी, छेराघोघरा, खमगड़ा गांव के लोगों को मिलाकर एक करमा पार्टी बनाया गया है जिसमें करीब 20 से 25 लोग शामिल है। बीती रात सभी लोग ग्राम चोंटीगुड़ा में आयोजित करता नृत्य कार्यक्रम में शामिल होनें पिकअप क्रमांक सीजी 14 एमई 3474 में सवार होकर निकले थे। पिकअप में सवार लोग रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास जब सोहनपुर बिरजा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि पिकअप के चालक जयंत कुमार पैकरा तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे बीच सड़क में पिकअप पलट गई।
अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थित निर्मित हो गई। इस घटना के बाद घायलों को डायल 112 टीम की मदद से लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बहरहाल घायल जगरनाथ पैकरा की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस पिकअप चालक 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा

बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?