November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर प्रथम बैठक संपन्न दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से मिठाई-नमकीन के 6 सैंपल जांच के लिए भेजे, सफाई में मिली कमी, संचालकों को सुधार के निर्देश; रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रायपुर में भक्ति, संगीत और मिलन की शाम — दिवाली मिलन – भक्ति समन्वय में झूमे CA और अधिवक्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी भी हुए शामिल राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र , छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

टुर्कुमुडा मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अटेम्प्ट टू मर्डर के केस में भेजा जेल

रायगढ़। टुर्कुमुडा स्थित शराब भट्ठी के पास सोमवार रात ऑटो चालक और उसके साथी से हुए मारपीट प्रकरण में जूटमिल पुलिस ने तेज और सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार प्रार्थी रफी आलम, उम्र 22 वर्ष, निवासी कायाघाट ने थाना पहुंचकर बताया कि वह ऑटो क्रमांक CG 13 AA 5862 चलाता है और 1 दिसंबर की रात लगभग 10:10 बजे अपने साथी राजू साहू के साथ सवारी छोड़कर छातामुडा चौक से लौट रहा था। इसी दौरान राजू साहू किराना दुकान में गुटखा लेने गया, जहां एक युवक उससे बिना वजह गाली-गलौज कर रहा था। शोर सुनकर जब रफी दुकान के पास पहुंचा तो आकाश राय ने राजू को अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट कर रहा था। तभी वहीं मौजूद निकुंज खड़िया नामक युवक जो आकाश राय का साथी है ने रफी और उसके साथी राजू दोनों की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायलों को शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 428/2025 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर टीम के साथ दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी निकुंज खड़िया से घटना में प्रयुक्त बटन वाला चाकू तथा आरोपी आकाश राय से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-BB-8698 बरामद कर कब्जे में लिया गया। गिरफ्त में लिए गए दोनों आरोपी — निकुंज खड़िया (19 वर्ष), निवासी छातामुडा बस्ती अघरियापारा और आकाश राय (22 वर्ष), निवासी छातामुडा बस्ती रोड, आदित्य शोरूम के सामने, वार्ड 41 — को आज न्यायालय में पेश कर जेल रवाना किया गया। आरोपियों की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, आरक्षक सुशील यादव, जितेश्वर चौहान एवं हमराह स्टाफ की विशेष और प्रशंसनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?