November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर प्रथम बैठक संपन्न दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से मिठाई-नमकीन के 6 सैंपल जांच के लिए भेजे, सफाई में मिली कमी, संचालकों को सुधार के निर्देश; रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रायपुर में भक्ति, संगीत और मिलन की शाम — दिवाली मिलन – भक्ति समन्वय में झूमे CA और अधिवक्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी भी हुए शामिल राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र , छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

पुलिस जन चौपाल के जरिए साइबर जागरूकता और शराब बंदी का अभियान तेज, ग्राम केराबहार और मोहनपुर में ग्रामीणों ने लिया सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संकल्प

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। अपराधों की रोकथाम, सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और ग्रामीणों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों में पुलिस जन चौपाल एवं चलित थाना लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में कल 30 नवंबर को ग्राम केराबहार और मोहनपुर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां थाना प्रभारी गिरधारी साव ने साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटना नियंत्रण तथा अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठगी के तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसलिए जागरूकता और सावधानी ही सुरक्षा का एकमात्र उपाय है। साथ ही अवैध शराब के दुष्परिणामों और घरेलू हिंसा, अपराध तथा सामाजिक विघटन पर पड़ने वाले प्रभावों को गंभीरता से समझाते हुए शराबबंदी की दिशा में सामूहिक प्रयासों की अपील की।
विदित हो कि लैलूंगा क्षेत्र में ग्राम बनेकेला के बाद अब ग्राम केराबहार ने भी महिला समिति के नेतृत्व में गांव में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में केराबहार और आसपास के गांवों से लगभग 700 महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, वहीं ग्राम मोहनपुर के कार्यक्रम में 110 ग्रामीणों ने भाग लेकर पुलिस की इस पहल को समर्थन दिया।
सामुदायिक जागरूकता के इन कार्यक्रमों ने ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश दिया है और पुलिस-जन सहयोग से सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?