November 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर प्रथम बैठक संपन्न दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से मिठाई-नमकीन के 6 सैंपल जांच के लिए भेजे, सफाई में मिली कमी, संचालकों को सुधार के निर्देश; रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रायपुर में भक्ति, संगीत और मिलन की शाम — दिवाली मिलन – भक्ति समन्वय में झूमे CA और अधिवक्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी भी हुए शामिल राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र , छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

चक्रधरनगर पुलिस ने अस्पताल में पाइप-उपकरण चोरी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

रायगढ़। बड़े अतरमुडा मांझापारा स्थित निर्माणाधीन कल्याण अस्पताल में लगातार हो रही कॉपर पाइप और अन्य उपकरणों की चोरी के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए फरार आरोपी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। इस संगठित चोरी में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से नंदू दास महंत, अंशुल पंजवानी और चंदन राय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज चुकी है।
अस्पताल निर्माण कार्य से जुड़े डॉ. बेदप्रकाश पटेल ने 20 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर से लगातार अज्ञात चोर ऑक्सीजन पाइपलाइन काटकर ले जा रहे हैं। 20 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर ईश्वर प्रसाद निराला और ड्राइवर भुनेश्वर गबेल मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक चोरी करते हुए पकड़ाए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदू दास महंत और अंशुल पंजवानी बताया, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नंदू दास महंत अपने साथियों विशाल गुप्ता और चंदन राय के साथ मिलकर कई दिनों से अस्पताल में लगी ऑक्सीजन पाइप, कॉपर वायर और उपकरणों को काटकर चोरी कर बेच रहा था। चोरी की गई सामग्री को आरोपी दो अलग-अलग फेरीवालों के माध्यम से बेचते और प्राप्त राशि आपस में बांटकर खर्च कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों से कुल 2,22,162 मूल्य का भारी सामान बरामद किया, जिसमें 6 बंडल कॉपर पाइप, ऑक्सीजन मेन फोल्ड, ऑक्सीजन आउटलेट, वैक्यूम आउटलेट, ग्लाइडर मशीन, ड्रिल मशीन, 2 बंडल कॉपर वायर, दो सीलिंग फैन और अन्य सामग्री शामिल है।
जांच के दौरान फरार आरोपी चंदन राय को भी देर रात गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी CG 13 AU 1765, काटे गए तांबे के पाइप, ऑक्सीजन की-बोर्ड, प्लास और करीब 4 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए। संगठित रूप से चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस का भी विस्तार किया है।
आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौथे फरार आरोपी विशाल गुप्ता पिता स्व. रामदेव गुप्ता (उम्र 23 वर्ष), निवासी आईटीआई कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड गोवर्धनपुर शराब दुकान के पास को गिरफ्तार किया गया जिससे चोरी कॉपर पाईप के टुकडे बरामद कर रिमांड पर भेजा। पूरे प्रकरण के खुलासे में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक संतोष कुर्रे तथा डायल 112 की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?