November 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान बुजुर्गों का आशीर्वाद और मूकबधिर बच्चों की मुस्कान के बीच मना युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन, समर्थकों में भारी उत्साह किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार, मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दी दबिश देकर फरार आरोपी को पकड़ा

रायगढ़ में तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा, जलभराव से मिलेगी राहत

रायगढ़.  शहर में बारिश के पानी की निकासी और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए तीन प्रमुख नाली निर्माण कार्यों को आगामी 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के निर्देशन में शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले नगर निगम कार्यालय और अस्पताल के बीच से गुजरने वाले मार्ग का जायजा लिया। कलेक्टर ने यहां तत्काल 6 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
इसके बाद गद्दी चौक से नगर निगम कार्यालय होते हुए अग्रसेन चौक तक बाईं ओर प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नाली निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही काम में तेजी लाने को कहा गया।
कलेक्टर और निगम आयुक्त ने पुराने आरपीएफ पोस्ट से शनि मंदिर मोड़ तक निर्माणाधीन नाली का भी जायजा लिया। इस नाली के निर्माण से संबंधित सड़क की चौड़ाई में लगभग 2 मीटर की वृद्धि होगी, जिससे आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने तीनों प्रमुख नाली निर्माण कार्यों को आगामी 20 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इन नालियों के माध्यम से शहर के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से का वर्षा जल निकास होता है। निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के पानी की निकासी अधिक व्यवस्थित और सुगम हो सकेगी। साथ ही इन कार्यों के पूर्ण होने से ड्रेन-टू-ड्रेन बीटी सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ होगा, जिससे शहर की सड़क और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, उप अभियंता सौरभ आलोक साहू, मुन्ना ओझा सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त

रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान

पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार, मेन रोड़ पर खड़ी पांच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला आरोप, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त जाइलो कार और 80 लीटर डीजल जब्त

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?