November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, 6 दिन बाद थाने पहुंचकर भाई ने लिखाई एफआईआर दीपावली पर रायगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 5 स्थानों पर होगी पार्किंग, कई मार्गों पर वन-वे और चारपहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, मिठाई और नमकीन के छह सैंपल जांच के लिए भेजे, पुसौर के मेघा और आयुष रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, साफ-सफाई में मिली कमी; सुधार के दिए निर्देश ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार, चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों से 24,800 नकद की बरामद बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल

बालिका की हत्या का खुलासा, पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम कुर्रा में मंगलवार 25 नवंबर की शाम 7 वर्षीय संध्या राठिया का शव पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया के घर के भीतर मिला, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को हत्या की आशंका से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां प्राथमिक जांच में हत्या का मामला स्पष्ट होता दिखा। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
घटना के संबंध में मृतिका के मामा डोलेश्वर राठिया ने बताया कि 17 नवंबर को भांजी संध्या को उसके पिता आश्रम से घर लेकर आए थे और वह उनके ही घर में रह रही थी। मंगलवार शाम संध्या खेलने के लिए निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया ने उसे गली में खेलते समय अपने घर बुलाया था, जिसके बाद संध्या दिखाई नहीं दी। शक के आधार पर जब परिजन लक्ष्मी राठिया के घर में खोज के लिए पहुंचे तो संध्या का शव कमरे में कंबल से ढका हुआ मिला और उसकी गर्दन पर साड़ी लिपटी हुई थी। परिजनों ने पड़ोसी आरती प्रसाद और लक्ष्मी राठिया पर मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
लैलूंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर हत्या का अपराध धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के कारण संध्या की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने बच्ची के शव को घर के भीतर कंबल में छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर घटनास्थल से प्रयुक्त कंबल को वजह-सबूत के रूप में जब्त किया।
आरोपी—
(1) आरती प्रसाद राठिया, पिता लक्ष्मी राठिया, उम्र 23 वर्ष
(2) लक्ष्मी राठिया, पिता सनतराम राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त, गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा

बस्तर में भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ का नारा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के विशेष आतिथ्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, युवा संवाद कार्यक्रम में भी हुए शामिल

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की होटलों में दबिश, अलंकार, मुरारी होटल के कारखाने से सेव, कुंदा व चमचम के सैंपल लिए, साफ-सफाई में मिली खामियां, सुधार के निर्देशय लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?