November 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्री सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक आयोजन को लेकर प्रथम बैठक संपन्न दीपावली से पहले खाद्य विभाग की दबिश, बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से मिठाई-नमकीन के 6 सैंपल जांच के लिए भेजे, सफाई में मिली कमी, संचालकों को सुधार के निर्देश; रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई रायपुर में भक्ति, संगीत और मिलन की शाम — दिवाली मिलन – भक्ति समन्वय में झूमे CA और अधिवक्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी भी हुए शामिल राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र , छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

बड़ी दुर्घटना टली, अनियंत्रित टेलर घर में घुसा, बाल-बाल बची दंपत्ति की जान, मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू

धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झिंकाबाहल में बीती 2 दिसम्बर की रात लगभग 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेन रोड किनारे बने मकान में एक अनियंत्रित टेलर वाहन (CG-15 AC 0828) घुस गया, जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से घर में सोए परिवार की जान बाल-बाल बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना झिंकाबाहल निवासी समारू राम ओगरे के घर में हुई। समारू राम ने बताया कि रात 1 बजे अचानक तेज़ धमाके की आवाज़ आई और देखते ही देखते टेलर वाहन दीवार तोड़ते हुए उनके खाट के ठीक किनारे तक पहुंच गया। हादसे के दौरान घर की दीवारों का मलबा दंपत्ति के ऊपर गिरा, जिससे वे बुरी तरह दहशत में आ गए। दुर्घटना कारित वाहन KMAG इंटरनेशनल, बिलासपुर (अर्पित अग्रवाल) के अधीन संचालित बताया जा रहा है, जबकि टेलर मालिक स्थानीय बताया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोग आहत परिवार के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं और उचित मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड किनारे बसे घरों के लिए लगातार बढ़ती वाहन गति जानलेवा साबित हो रही है।
टेलर मालिक संघ तमनार के अध्यक्ष दयानंद पटनायक ने भी घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा “यहां आम जनता अत्यंत समस्या में है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रोड किनारे रहने वाले लोग रात भर डर के माहौल में जी रहे हैं। वाहन चालकों द्वारा स्पीड कंट्रोल जरूरी है और स्थानीय कंपनियों को भी इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेकर जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम, सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया, मांगों पर कार्रवाई का कलेक्टर ने दिया भरोसा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?